Get App

Infosys के एडीआर में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में करीब 40% उछाल, ट्रेडिंग रुकी

19 दिसंबर की सुबह इंडियन आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसकी वजह 18 दिसंबर को आए एक्सेंचर की पहली तिमाही के नतीजे थे। शुरुआती कारोबार में इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयरों में उछाल दिखा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 10:09 PM
Infosys के एडीआर में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में करीब 40% उछाल, ट्रेडिंग रुकी
विप्रो के एडीआर में भी 7 फीसदी उछाल देखने को मिला। इससे यह 3.07 डॉलर पर पहुंच गया।

इंफोसिस के एडीआर में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में 19 दिसंबर को 38 फीसदी से ज्यादा उछाल आया। इसके बाद ट्रेडिंग रोक दी गई। एडीआर का अंतिम प्राइस 27 डॉलर था। रायटर्स ने यह खबर दी है। इसी तरह गिफ्टी निफ्टी फ्यूचर्स में भी 220 प्वाइंट्स से ऊपर कारोबार हुआ। एनएसई में इंफोसिस के शेयर 19 दिसंबर को 0.7 फीसदी चढ़कर 1,638 रुपये पर बंद हुए।

एक बड़ें बैंक के अपने शेयर वापस लेने से आई तेजी

मनीकंट्रोल को ट्रेडर्स ने बताया कि इंफोसिस के एडीआर में तेजी की वजह अचानक एडीआर की संख्या में आई कमी थी। एक बड़े बैंक ने बड़ी संख्या में उन शेयरों को वापस ले लिया, जो उसने मार्केट में उधार दिए थे। शेयरों को अचानक रिकॉल करने से कुल शेयरों की संख्या कम हो गई। इससे शॉर्ट पोजीशन वाले ट्रेडर्स ने नुकसान से बचने के लिए शेयर खरीदने शुरू कर दिए। इससे एडीआर की कीमतें तेजी से उछली।

इंडियन स्टॉक मार्केट्स में भी आईटी स्टॉक्स में तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें