Get App

शुक्रवार 7 फरवरी को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Sona BLW Precision पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि खरीदारी को कमाई के लिए Sona BLW Precision के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 534 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 520 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 7:40 PM
शुक्रवार 7 फरवरी को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
Infosys पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Friday : बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। आज 6 फरवरी को निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव दिखाई दिया। निफ्टी 93 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स 213 प्वाइंट गिरा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। लेकिन निजी बैंकों में रिकवरी से निफ्टी बैंक नीचे से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Sona BLW Precision

प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 534 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 520 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - Infosys

शिल्पा राउत ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए इंफोसिस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1923 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1950 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1900 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें