निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आया। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, जायडस लाइफ, एल्केम लैब, सिप्ला और बायोकॉन के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एबोट, मेट्रोपोलिस हेल्थ, टोरेंट पावर, इप्का लैब्स, युनाइटेड ब्रुअरीज में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ ट्रेंट, सोलर इंडस्ट्रीज, मेक्रोटेक डेवलपमेंट, पेज इंडस्ट्रीज और फिनिक्स मिल्स के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं बीएसई लिमिटेड, सिटी यूनियन बैंक, एसआरएफ, भेल और ऑयल इंडिया के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने ग्रासिम, डॉ रेड्डीज, पीआई इंडस्ट्रीज और पिरामल फार्मा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Grasim
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Grasim के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2520 के स्ट्राइक वाली कॉल 60 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 80 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 40 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Dr Reddy's के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1280 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1224 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1238 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः PI Industries
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में PI Industries पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 3640 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3590 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 3800 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Piramal Pharma
JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Piramal Pharma के स्टॉक में 228 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 280 से 300 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 215 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)