Dealing Room Check: - रियल्टी, सरकारी कंपनियों और FMCG सेक्टर में आज दबाव देखने को मिला। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसले। रियल्टी शेयरों में लोढ़ा और फीनिक्स मिल्स 3% फिसल गये। वहीं फार्मा में हल्की रौनक देखने को मिली। एबट और जाइडस 5% तक उछलकर वायादा के टॉप गेनर्स बने। तीसरी तिमाही में ट्रेंट के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा 34% बढ़ा। हालांकि मार्जिन पर मामूली दबाव दिखा। बाजार को अब SBI, ITC समेत निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजों का इंतजार है। तीसरी तिमाही में घाटा बढ़ने से स्विगी 5% से ज्यादा फिसला। वहीं सुला भी कमजोर नतीजों के बाद 4% गिर गया। इधर डीलर्स ने आज इप्का लैब्स (IPCA LABS) और भेल (BHEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने इप्का लैब्स (IPCA LABS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज इसके शेयरों में HNIs की खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 1550-1560 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू कंपनी के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने भेल (BHEL) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की शेयर में बिकवाली हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 195-200 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)