Zydus Life का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 50300, 50400 और 50500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
Zydus Life पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1030 के स्ट्राइक वाली फरवरी की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 117 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 378 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो पेज इंडस्ट्रीज, बीएसई, कल्याण ज्वेलर्स, मैक्रोटेक डेवलपर्स, रैमको सीमेंट्स, पीबी फिनेटक, वरुण बेवरेजेज, मैक्स हेल्थकेयर और सिटी यूनियन बैंक के शेयर ला निशान में नजर आये। जबकि मिडकैप में चोला फाइनेंस, बीईएल, एसआरएफ के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 3 एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50300, 50400 और 50500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


सिर्फ 3 दिनों में दो एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Biocon Future : खरीदें - 399 रुपये, टारगेट - 415 रुपये, स्टॉपलॉस - 387 रुपये

Aarti Industries Future : खरीदें - 473 रुपये, टारगेट - 495 रुपये, स्टॉपलॉस - 462 रुपये

Alkem Lab Future : खरीदें - 5236 रुपये, टारगेट - 5450-5475 रुपये, स्टॉपलॉस - 5120 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Zydus Life

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Zydus Life पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Zydus Life की फरवरी की एक्सपायरी वाली 1030 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 22 से 23 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 34/38 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 15.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।