Infosys Q4 Results: दिग्गज आईटी कंपनी Infosys Ltd ने 23 अप्रैल को चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 27.8% बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से ज्यादा रहा। क्योंकि CNBC-TV18 के एनालिस्ट पोल में ₹7,670 करोड़ का अनुमान लगाया गया था।
Infosys का रेवेन्यू इस तिमाही में ₹46,402 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 2% बढ़ा। यह ग्रोथ अनुमान के करीब ही रही, लेकिन बहुत मजबूत नहीं कही जा सकती।
ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी का EBIT ₹9,743 करोड़ रहा, जो 16.6% बढ़ा है। सबसे अहम बात यह रही कि EBIT मार्जिन 18.4% से बढ़कर 21% हो गया, यानी कंपनी ने लागत पर बेहतर नियंत्रण दिखाया।
टैक्स से पहले मुनाफा और EPS
टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) 17% बढ़कर ₹10,797 करोड़ हो गया। कम टैक्स खर्च की वजह से नेट प्रॉफिट में ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) ₹21.01 रही, जो पिछली तिमाही में ₹16.17 थी।
इंफोसिस की रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर सिर्फ 2% रही। वहीं कॉनस्टेंट करेंसी के हिसाब से यह ग्रोथ थोड़ी और कम रही, जो यह दिखाता है कि बिजनेस में तेज ग्रोथ की रफ्तार अभी नहीं है।
Infosys के बोर्ड ने ₹25 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए 10 जून को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। भुगतान 25 जून को किया जाएगा। इससे पहले अक्टूबर में कंपनी ₹23 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे चुकी है। इसके साथ FY26 के लिए कुल डिविडेंड ₹48 प्रति शेयर हो गया है।
FY27 के लिए सतर्क गाइडेंस
Infosys ने FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ 1.5% से 3.5% के बीच रहने का अनुमान दिया है। पहले यह रेंज 3% से 3.5% थी, यानी कंपनी ने अपने अनुमान को थोड़ा कम किया है। इससे साफ है कि कंपनी आने वाले समय की मांग को लेकर थोड़ा सतर्क नजर आ रही है।
नतीजों से पहले गुरुवार को Infosys का शेयर 2.9% गिरकर NSE पर ₹1,231.8 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 19.41% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक यह करीब 25% टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 5.15 लाख करोड़ है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।