Get App

Infosys और NTT Docomo ने मिलाया हाथ, जापान में बनाएंगे खास मेटावर्स, शेयरों को रास नहीं आई डील?

Infosys Share Price: जापान इन्फोसिस के लिए काफी अहम बाजार है और अब इसकी एक सब्सिडियरी ने एनटीटी डोकोमो (NTT Docomo) के साथ ऐसी डील की है, जिससे जापान में इन्फोसिस और मजबूत होगी। इन्फोसिस ने एक और ज्वाइंट वेंचर में निवेश किया है। जानिए क्या है इस डील में और इसमें इन्फोसिस क्या करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 9:32 AM
Infosys और NTT Docomo ने मिलाया हाथ, जापान में बनाएंगे खास मेटावर्स, शेयरों को रास नहीं आई डील?
एनटीटी डोकोमो (NTT Docomo) के साथ इन्फोसिस (Infosys) की साझेदारी का उद्देश्य जापान में एक नया वर्चुअल इकोनॉमिक इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसमें रियल बिजनेस और रियल वर्ल्ड कॉमर्स को मेटावर्स से जोड़ा जाएगा।

Infosys News: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने जापान के टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्फोसिस सिंगापुर जापान की एनटीटी डोकोमो (NTT Docomo) से जुड़ी ज्वाइंट वेंचर एनटीटी डोकोमो प्लेस्टोर में 10.1% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए इन्फोसिस करीब 159 करोड़ जापानी येन (करीब ₹93 करोड़) का निवेश करेगी। हालांकि कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में इस ऐलान का पॉजिटिव असर शेयरों पर नहीं दिखा।

फिलहाल बीएसई पर यह 2.35% की गिरावट के साथ ₹1082.95 (Infosys Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 2.39% टूटकर ₹1,082.50 तक आ गई थी। निफ्टी आईटी में डेढ़ फीसदी से अधिक गिरावट है और इसके 10 में से 10 स्टॉक्स लाल हैं।

क्या डील की है Infosys की सब्सिडरी ने

एनटीटी डोकोमो के साथ हुए डील के बारे में इन्फोसिस ने 18 नवंबर को रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी थी। इस साझेदारी का उद्देश्य जापान में एक नया वर्चुअल इकोनॉमिक इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसमें रियल बिजनेस और रियल वर्ल्ड कॉमर्स को मेटावर्स से जोड़ा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें