Inox Wind के शेयरों में तेजी, अगले महीने आ सकता है इसकी सब्सिडियरी का IPO

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) अपनी सब्सडियरी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Inox Green Energy Services) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना पर काम कर रही है

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 2:58 PM
Inox Green Energy अपने आईपीओ से 740 करोड़ रुपये जुटा सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आईनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयरों में सोमवार 19 सितंबर को तेजी आई। यह तेजी इन चर्चाओं के बीच आई कि कंपनी अपनी सब्सडियरी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Inox Green Energy Services) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी की योजना इस आईपीओ से 740 करोड़ रुपये जुटाने की है और इसे अगले महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

    खबर लिखे जाने के समय, दोपहर 2 बजे Inox Wind के शेयर बीएसई पर 3 प्रतिशत बढ़कर 149.75 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

    आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज भारत के भीतर विंड पावर से जुड़ी ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस (O&M) सेवा मुहैया कराने वाली प्रमुख कंपनी है। यह विंड पावर से जुड़ी कृषि परियोजनाओं के लिए लंबी अवधि की O&M सेवाएं मुहैया कराने के कारोबार में है। खासतौर से पवन टरबाइन जनरेटर के लिए O&M सेवाओं का प्रावधान और विंड फार्म पर सामान्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के मामले में।


    कंपनी की मौजूदा पोर्टफोलियो क्षमता 2,706 मेगावाट है।

    यह भी पढ़ें- Top 10 trading ideas: इन 10 शेयरों में 3-4 हफ्तों में हो सकती है छप्पर फाड़ कमाई, एक्सपर्ट्स की हैं पसंद

    आईनॉक्स विंड के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैलाश लाल ताराचंदानी ने कहा कि कंपनी शुरू में भारतीय बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगी और देश में खुद को स्थापित करने के बाद विदेशी बाजारों की तरफ रुख करेगा। गुजरात के राजमोल में अपने प्लांट के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ताराचंदानी ने कहा कि कंपनी अगले 30 से 45 दिनों में IPO लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    ताराचंदानी ने कहा, "मैं विदेशी बाजार से इंकार नहीं कर रहा हूं। नए बाजार विकसित हो रहे हैं, चाहे वह साउथ ईस्ट एशिया हो, खाड़ी देश हों या अफ्रीकी देशों का कुछ हिस्सा हो।"

    आईनॉक्स विंड, विंड एनर्जी मार्केट की एक पूरी इंटीग्रेटेड कंपनी है। इसके पास हब और नैकलेस के उना (हिमाचल प्रदेश) में, ब्लेड और ट्यूबलर टावरों के लिए अहमदाबाद के पास (गुजरात) में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। साथ ही इसके पास मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। कंपनी का दावा है कि उसके पास इंडस्ट्री के सबसे बड़े ऑर्डर बुक में से एक है और इसमें कई रिपीट ऑर्डर हैं।

    आईनॉक्स विंड ने जून तिमाही के दौरान 10 करोड़ का घाटा दर्ज किया था और इसका रेवेन्यू 17.27 करोड़ रुपये रहा था।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।