Motilal Oswal के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Hero MotoCorp का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

निफ्टी में 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19800, 19700 और 19600 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43700, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 43700, 43600 और 43500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Nov 17, 2023 पर 2:00 PM
Hero MotoCorp पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 3340 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स करीब 112 अंक और निफ्टी लगभग 13 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। निफ्टी में ग्रासिम, बजाज ऑटो, डिवीज लैब, अपोलो हॉस्पिटल्स, एशियन पेंट्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को के शेयर लाल निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में आईसीआईसीआई प्रू, एचडीएफसी लाइफ, मैक्स फाइनेंशियल के शेयर शामिल दिखे। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स के रूप में एसबीआई, चोला इनवेस्टमेंट, एक्सिस बैंक के शेयर नजर आये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19800, 19700 और 19600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43700, 43800 और 44000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43700, 43600 और 43500 के स्तर पर नजर आये।


    Brigade Enterprises का शेयर 5% उछला, बेंगलुरू में 20 लाख वर्ग फुट का काम मिलने पर स्टॉक में दिखी रौनक

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Interglobe Aviation Future : खरीदें - 2642 रुपये, टारगेट - 2740 रुपये, स्टॉपलॉस - 2540 रुपये

    Persistent Systems Future : खरीदें - 6352 रुपये, टारगेट - 6500 रुपये, स्टॉपलॉस - 6282 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Hero MotoCorp

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Hero MotoCorp पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Hero MotoCorp की नवंबर की एक्सपायरी वाली 3340 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 62 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 40 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।