सेंसेक्स करीब 112 अंक और निफ्टी लगभग 13 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। निफ्टी में ग्रासिम, बजाज ऑटो, डिवीज लैब, अपोलो हॉस्पिटल्स, एशियन पेंट्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को के शेयर लाल निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में आईसीआईसीआई प्रू, एचडीएफसी लाइफ, मैक्स फाइनेंशियल के शेयर शामिल दिखे। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स के रूप में एसबीआई, चोला इनवेस्टमेंट, एक्सिस बैंक के शेयर नजर आये। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
