Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Interglobe Aviation का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 21600, 21800 और 22000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47900-48000-48200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 48000, 47700 और 47500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 1:31 PM
Interglobe Aviation पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 3040 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स फिलहाल 88 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 38 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहा है। मणप्पुरम फाइनेंस, आईजीएल, एनएमडीसी, मेट्रोपोलिस हेल्थ और बीपीसीएल में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला है। वहीं ओएनजीसी, एनटीपीसी, बंधन बैंक, आईओसी और आरईसी में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली है। सेंसेक्स में टीसीएस, रिलायंस और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान में नजर आये। सेंसेक्स में एनटीपीसी, अल्ट्राटेक और के शेयर लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में एनटीपीसी, ओएनजीसी और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21600, 21800 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47900-48000-48200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48000, 47700 और 47500 के स्तर पर नजर आये।


    ये 6 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Siemens Future : खरीदें - 4212 रुपये, टारगेट - 4260 से 4280 रुपये, स्टॉपलॉस - 4165 रुपये

    Ipca Labs Future : खरीदें - 1120 रुपये, टारगेट - 1150 से 1160 रुपये, स्टॉपलॉस - 1105 रुपये

    HCL Tech Future : खरीदें - 1484 रुपये, टारगेट - 1540 से 1555 रुपये, स्टॉपलॉस - 1465 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Interglobe Aviation

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Interglobe Aviation पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Interglobe Aviation की जनवरी की एक्सपायरी वाली 3040 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 87 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 115 से 120 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 68 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।