ये 6 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Hudco पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 124 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 144 रुपये के लक्ष्य के लिए 115 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Delhivery पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 416 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 445 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 12:37 PM
Patanjali Foods पर अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल ने 1666 रुपये के लेवल पर 1850 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री और अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 2.6% का निगेटिव रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 1.4% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.87% का रिटर्न दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hudco


    पंकज रांदड़ ने इसमें 124 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 144 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 115 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Delhivery

    अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 416 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 406 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 445 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला शेयरः BUY Patanjali Foods

    रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 1666 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1850 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1580 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    बाजार में रिकवरी का मूड, आयशर मोटर्स, क्रॉम्पटन, बायोकॉन, लेमन ट्री होटल्स स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

    EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tanla Platforms

    पंकज रांदड़ ने इसमें 1168 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1360 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1070 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Latent View

    अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 462 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 450 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 498 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    अरिहंत कैपिटल के रत्नेश गोयल का कमाईवाला शेयरः BUY Lemon Tree Hotels

    रत्नेश गोयल ने इस स्टॉक में 135 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 170 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 120 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।