फार्मा और IT सेक्टर से बाजार को हल्का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं सरकारी कंपनियों में मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही। IGL का शेयर 4% गिरा। इसके साथ ही BPCL और REC में भी तेज गिरावट नजर आ रही है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने आयशर मोटर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने क्रॉम्प्टन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रशांत सावंत ने चार्ट के चमत्कार के लिए बायोकॉन पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने लेमन ट्री होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Eicher Motors
मानस जायसवाल ने Eicher Motors के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 3800 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 150 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 54 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश सातपुते ने Crompton पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Crompton में 318 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 325 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 314 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Biocon
प्रशांत सावंत ने Biocon पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Biocon में 283 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 275 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Lemon Tree Hotels
संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Lemon Tree Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Lemon Tree Hotels के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 133 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )