BTST/STBT Calls: शुक्रवार को RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद बाजार में रेंजबाउंड कारोबार रहा। मार्केट की 5 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स, निफ्टी सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 57 प्वाइंट गिरकर 81 हजार 709 पर बंद हुआ। निफ्टी 31 प्वाइंट गिरकर 24 हजार 678 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
