निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22711-22766 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22793-22807/22827 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 22619-22588 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22548-22477 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 22621 का लेवल पार होने के बाद कल 22698 का टारगेट हासिल हुआ। इसमें संस्थागत आंकड़े अच्छे लग रहे हैं। इंडेक्स/स्टॉक फ्यूचर्स दोनों में FIIs की खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी में 22600-22500-22400 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर नजर आये हैं।
वीरेंद्र ने कहा कि निफ्टी में 22800 पर थोड़े और फिर 23000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर दिखाई दे रहे हैं। इंडेक्स में लॉन्ग रहें। पहले बेस के करीब गिरावट पर खरीदारी करें। दूसरे बेस तक की गिरावट आने पर ये लॉन्ग बढ़ाने का बड़ा मौका बन सकता है। इंट्राडे ट्रेडर्स अपने ट्रेड्स को 22766-793 पर रिव्यू करें ये थोड़ा मुश्किल जोन है। दूसरे बेस के ऊपर रहने तक शॉर्ट का इरादा नहीं बनायें।
बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 48746-48866 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 48962-49077/49231 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 48347-48219 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 48031-47858 के स्तर पर नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी किसी तरह नया शिखर बनाने में कामयाब रहा। लेकिन 48710 मुश्किल जोन बना हुआ है। HDFC बैंक सुस्त पड़ा और सरकारी बैंकों में भी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। इंडेक्स में पुट राइटर पहले 48500 और फिर 48200-48100-48000 जोन में दिख रहे हैं।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस तक की गिरावट लॉन्ग बढ़ाने का अच्छा जोन है। पहला बेस पुट राइटर्स का मजबूत जोन भी है। कॉल राइटर्स पहले 48700-48500 और फिर 49000 जोन में नजर आ रहे हैं। इंडेक्स में गिरावट में खरीदारी करें और 48746 पर रिव्यू करें। अगर 48746 पार हुआ तो 49077 का रास्ता खुलेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)