Trade setup for today : आने वाले कुछ ही सत्रों में निफ्टी में 23000 का स्तर मुमकिन, 22500 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट

Trade setup : डेली चार्ट के मुताबिक हायर टॉप और बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न बरकरार हैं और वर्तमान तेजी पैटर्न के नए हायर टॉप फॉर्मेशन के मुताबिक है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म अपट्रेंड बरकरार है और इसका अगला अपसाइड लेवल 22,800 अंक के आसपास है

अपडेटेड Apr 09, 2024 पर 7:40 AM
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर प्रतिशत के आधार पर आखिरी कारोबारी दिन जिन 60 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखी गई, उनमें गोदरेज प्रॉपर्टीज, आयशर मोटर्स, भारत फोर्ज, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और डिविस लैबोरेटरीज के नाम शामिल हैं।

Trade setup : बाजार पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड हाई के ऊपर चला गया है और अपवर्ड-स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन के ऊपर बंद बंद हुआ। इसको देखते हुए बाजार जानकारों की राय है कि निफ्टी अब जल्दी ही 22,800 की और बढ़ता दिख सकता है। इस लेवल के पार होने को बाद इसमें आने वाले कारोबारी सत्रों में 23,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर भी देखने को मिल सकता है। अब निफ्टी के लिए 22,500 पर इमीडिएट सपोर्ट और 22,300 पर अगला बड़ा सपोर्ट दिख रहा है।

8 अप्रैल को, बाज़ार ने सप्ताह की मजबूत शुरुआत की, हालांकि ट्रेडिंग वॉल्यूम औसत से कम रहा। बीएसई सेंसेक्स 494 अंक बढ़कर 74,743 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 153 अंक उछलकर 22,666 पर पहुंच गया। कल के कारोबारी सत्र में गैप-अप ओपनिंग के साथ निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि तकनीकी रूप से यह पैटर्न आगे बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है। हालांकि निफ्टी नई ऊंचाई पर है। फिर भी इस ऊंचाई पर किसी ट्रेंड रिवर्सल के कोई संकेत नहीं है। डेली चार्ट के मुताबिक हायर टॉप और बॉटम जैसे पॉजिटिव चार्ट पैटर्न बरकरार हैं और वर्तमान तेजी पैटर्न के नए हायर टॉप फॉर्मेशन के मुताबिक है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म अपट्रेंड बरकरार है और इसका अगला अपसाइड लेवल 22,800 अंक (1.618 फीसदी फाइबोनैचि प्रोजेक्शन) के आसपास है। निफ्टी के लिए 22,520 पर तत्काल सपोर्ट है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,680 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,729 और 22,785 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,582 फिर 22,547 और 22,491 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48,608 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,755 और 48,867 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 48,463 फिर 48,394 और 48,282 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 97.33 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 113.7 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

22,500 की स्ट्राइक पर 91.64 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 62.38 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

52 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 52 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें LIC Housing Finance, Info Edge India, Laurus Labs, Exide Industries और Gujarat Gas के नाम शामिल हैं।

41 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 41 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Bandhan Bank, Mphasis, Ipca Laboratories, Tata Consultancy Services और Indian Hotels के नाम शामिल हैं।

31 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Vodafone Idea, Wipro, REC, Oberoi Realty और Birlasoft के नाम शामिल हैं।

60 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 60 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Godrej Properties, Eicher Motors, Bharat Forge, Balkrishna Industries और Divis Laboratories के नाम शामिल हैं।

सरकार आने वाले समय में कर सकती है BPCL का निजीकरण, बाजार में जारी रहेगी तेजी : समीर अरोड़ा

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 8 अप्रैल को बढ़कर 1.29 हो गया जो पिछले सत्र में 1.03 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।