बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत की थी। लेकिन ये तेजी कायम नहीं रह पाई। फिलहाल सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर से फिसलकर सपाट चाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 25100 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी ऊपर से करीब 200 अंक टूट गया है। मिडकैप इंडेक्स में भी फ्लैट कारोबार हो रहा है। जेन स्ट्रीट (Jane Street) को सेबी से राहत मिलने को बाद आज कैपिटल मार्केट शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए फोर्ट कैपिटल (Fort Capital) के सीनियर फंड मैनेजर पराग ठक्कर ने कहा कि उनको इस समय कैपिटल मार्केट में कोई मौके नहीं दिख रहे हैं। ये शेयर काफी महंगे दिख रहे हैं। बाजार में रिटेल निवेशकों की भागीदारी काफी ज्यादा है। अगर किसी अनिश्चितता के कारण बाजार में गिरावट आती है तो एंजेल वन या 361 वेल्थ जैसे शेयरों में खरीदारी की जा सकती है। लेकिन अभी इनसे दूर ही रहने की सलाह है।
पराग ठक्कर ने बताया कि फरवरी में उन्होंने 361 वेल्थ में खरीदारी की थी। लेकिन इसमें बहुत ही जल्दी 25-30% रिटर्न मिल गया। जिसके बाद वे इस शेयर से निकल गए। उनका मानना है कि कैपिटल मार्केट एक सिलिकल बिजनेस है। इसमें जब साइकिल खराब हो तब खरीदना चाहिए। जब साइकिल एकदम बढ़िया हो तो इससे बचना चाहिए। जेन स्ट्रीट के मामले के चलते इस सेक्टर को लेकर सेंटीमेंट थोड़ा सा डगमगाया था। लेकिन बहुत ही जल्दी सबकुछ ठीक भी हो गया है।
इटरनल और स्विगी जैसे नए जमाने के शेयरों पर बात करते हुए पराग ठक्कर ने कहा कि वे बाजार में पैसे लगाते समय कैश फ्लो और मार्केट कैप की तुलना करते हैं। अभी इटरनल का मार्केट कैप 270000 करोड़ रुपए के ऊपर जा चुका है। इसका लास्ट क्वार्टर का इबिटा 115 करोड़ था। कंपनी के सीईओ ने ये भी कहा कि मार्जिन बॉटम आउट हो चुका और लिंकेज भी काफी अच्छा कर रहा है। इससे मार्जिन का भी एक्सपेंशन होगा। काफी सारे ब्रोकरेजेस ने इस स्टॉक को अपग्रेड किया है। इसके बावजूद पराग का फोकस Reliance, HDFC बैंक, ICICI बैंक, Kotak Bank और DLF जैसे शेयरों पर है। उनका कहना है कि वर्तमान भाव पर न्यूएज बिजनेस महंगा लग रहा है।
रिलायंस के शेयरों पर बात करते हुए पराग ने कहा कि रिलायंस के नतीजों में लोगों को एबिटडा से निराशा हुई है। उसका एक कारण था, रिफाइनिंग में हुआ शटडाउन। इसके अलाव रिटेल के लिए भी पहला क्वार्टर ठंडा गया है। लेकिन 15 दिन बाद फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में रिटेल में तेजी आएगी। इसके अलावा रिफाइनिंग में भी इस बार कोई शटडाउन नहीं है। ऐसे में यहां से स्थितियों में इंप्रूवमेंट होनी चाहिए। प्लस डिजिटल बिज़नेस में भी 18,000 करोड़ रुपए का एबिटडा आया है। 20 लाख करोड़ के मार्केट कैप में आपको ₹1400 करोड़ का कैश प्रॉफिट मिल रहा है जो बहुत ही अट्रैक्टिव है। पराग का मानना है कि Reliance एक बहुत ही अच्छा कॉन्ट्रा बाय है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें