Get App

Kabra Jewels IPO Listing: ₹128 के शेयर ने चमका दिया पोर्टफोलियो, एंट्री करते ही अपर सर्किट, पैसे डबल

Kabra Jewels IPO Listing: काबरा ज्वैल्स सोने-चांदी और हीरे के गहने बेचती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 4:37 PM
Kabra Jewels IPO Listing: ₹128 के शेयर ने चमका दिया पोर्टफोलियो, एंट्री करते ही अपर सर्किट, पैसे डबल
Kabra Jewels IPO Listing: काबरा ज्वैल्स का ₹40.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Kabra JewelsIPO Listing: सोने-चांदी और हीरे की ज्वैलरी बेचने वाली काबरा ज्वैल्स के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 356 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 128 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 243.20 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Kabra Jewels Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 255.35 रुपये (Kabra Jewels Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशकों का पैसा डबल हो चुका है।

Kabra Jewels IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

काबरा ज्वैल्स का ₹40.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 356.02 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 154.53 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 556.9 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 384.9 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 31.25 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज हल्का करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Kabra Jewels के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें