कई लोग अच्छी इनकम के बावजूद बड़ा फंड तैयार नहीं कर पाते। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो आपको नीलेश शाह की सलाह पर अमल करने की जरूरत है। शाह कोटक एसेट मैनेजमेंट के एमडी और सीईओ हैं। उन्हें शेयर बाजार और इनवेस्टमेंट का व्यापक अनुभव है। उनका मानना है कि इनवेस्टमेंट के लिए धैर्य और अनुशासन बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग इन दोनों कसौटियों पर चूक जाते हैं। उनका मानना है कि निवेश उतना जटिल नहीं है, जितना लोग समझते हैं। वह निवेश में सिर्फ 5 बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं।
