सीधा सौदाः चीन में कोविड मामलों में तेजी आई। इससे ग्लोबल और भारतीय शेयर बाजार सहम गये। कल निफ्टी एक महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गया। निफ्टी 186 अंक की गिरावट के साथ 18,199 पर बंद हुआ। कल बाजार में आईटी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स नीचे गिरकर बंद हुए। आज बाजारों का हाल कैसा रहेगा इस पर नजरें रहेंगी। कल बाजार की स्थिति का अध्ययन करने क बाद आज के लिए एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये हैं। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में दो कैप्टन द्वारा आज की ट्रेडिंग के लिए सुझाये गये स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिलेगा। निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक और ट्रेडर्स अच्छी कमाई कर सकते हैं।
