एक तरफ जहां हेडलाइन इंडेक्स संघर्ष करते दिख रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी मिडकैप 100 ने पिछले वर्ष में 26 फीसदी और 2023 में अब तक 23 की बढ़ोतरी के साथ आसमान की ऊंचाइयों को छू लिया है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। मार्च महीने के अपने हालिया निचले स्तर से यह लगभग 31 फीसदी ऊपर दिख रहा है। लेकिन इस इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है। इससे मार्केट में सही स्टॉक चुनने के कौशल की अहमियत साबित होती है।
