राजेश पालवीय का सस्ता ऑप्शन कॉल करायेगा तगड़ी कमाई, निफ्टी और बैंक निफ्टी पर जानें राय

राजेश पालवीय ने कहा कि जिस तरह से मार्केट उठापटक दिखा रहा है, ऐसे मार्केट को ट्रैक करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वोलेटाइल मार्केट में स्टॉपलॉस ट्रिगर होने की संभावना बनी रहती है। मार्केट एक रेंज में कारोबार कर रहा है। पिछले 10 से 15 दिनों में निफ्टी 50 डे और 100 डे मूविंग एवरेज के बीच में घूमते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें दोनों तरफ के ट्रेड के मौके बनेंगे

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
HPCL पर एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने 268 से 270 रुपये के लक्ष्य के लिए 252 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। सुबह बाजार में अच्छी रिकवरी दिखी थी। लेकिन फिर से दबाव दिख रहा है। आज निफ्टी में 17900, 18000 और 18100 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। जबकि 17900, 17800 और 17700 के स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो आज बैंक निफ्टी में 42100, 42200 और 42500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 42100, 42000 और 41900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइर्टस एक्टिव नजर आये। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े। उन्होंने बाजार पर राय के साथ ही तीन शानदार कॉल्स बताये। इसके अलावा उन्होंने एक कमाई वाला सस्तॉ ऑप्शन ट्रेड भी बताया।

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय

    राजेश ने मार्केट पर राय देते हुए कहा कि आज जिस तरह से मार्केट गिर रहा है और उठ रहा है ऐसे मार्केट को ट्रैक करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इतने वोलेटाइल मार्केट में स्टॉपलॉस ट्रिगर होने के चांसेज रहते हैं। मार्केट एक रेंज में फंसा हुआ है। निफ्टी में 17800 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है। पिछले 10 से 15 दिनों में निफ्टी 50 डे और 100 डे मूविंग एवरेज के बीच में घूमते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें दोनों तरफ के ट्रेड आज मिलते रहेंगे।


    बैंक निफ्टी पर राजेश पालवीय ने कहा कि जब तक 42300 के नीचे नहीं जाता है तब तक इसमें बाईंग इंटरेस्ट बना हुआ नजर आ सकता है। अगर ये इस लेवल के ऊपर टिका रहता है तो ये 42650 या 42700 का लेवल छूने का प्रयास करता हुआ नजर आ सकता है।

    दो एक्सपर्ट्स ने सिर्फ 2 दिनों में शेयर बाजार में कमाया 8% से ज्यादा रिटर्न, आज इन्होंने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय

    HPCL FUTURE : खरीदें - 258 रुपये, लक्ष्य - 268 से 270 रुपये, स्टॉपलॉस - 252 रुपये

    SIEMENS FUTURE : खरीदें - 2913 रुपये, लक्ष्य - 2970 से 2980 रुपये, स्टॉपलॉस - 2880 रुपये

    NMDC FUTURE : खरीदें - 128 रुपये, लक्ष्य - 135 से 137 रुपये, स्टॉपलॉस - 124 रुपये

    सस्ता ऑप्शन कराएगा जोरदार कमाई: IOC

    राजेश पालवीय ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन कॉल बताते हुए ऑइल सेक्टर की कंपनी चुनी है। उन्होंने कहा कि आईओसी के शेयर में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदें। इसके लिए 83 के स्ट्राइक वाली कॉल 1.75 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 3.5 से 4 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 0.90 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।