दो एक्सपर्ट्स ने सिर्फ 2 दिनों में शेयर बाजार में कमाया 8% से ज्यादा रिटर्न, आज इन्होंने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

खिलाड़ी नंबर वन में दूसरे दिन की समाप्ति पर ASHISH KYAL के सुझाये स्टॉक्स ने 8% का रिटर्न दिया। वहीं RATNESH GOYAL के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे दिन की समाप्ति पर 9.5% का रिटर्न दिया। जबकि दूसरे दिन की समाप्ति पर SAMEET CHAVAN के सुझाये स्टॉक्स ने 4.7% का निगेटिव रिटर्न दिया

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल ने आज Chola Invest पर बिकवाली की राय दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में तीसरे दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के लिए wavesstrategy.com के आशीष कयाल, Angel One के समित चव्हाण और Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला हो रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति पर ASHISH KYAL के सुझाये स्टॉक्स ने 8% का रिटर्न दिया। जबकि दूसरे दिन की समाप्ति पर SAMEET CHAVAN के सुझाये स्टॉक्स ने 4.7% का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं दूसरे दिन की समाप्ति पर RATNESH GOYAL के सुझाये स्टॉक्स ने 9.5% का रिटर्न दिया। जानते हैं इन एक्सपर्ट्स ने आज किन स्टॉक्स पर खरीदारी या बिकवाली की रेटिंग दी है।

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY MRPL


    आशीष ने कहा कि इसमें 59 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 57.5 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Angel One के समित चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY CG Power

    समित ने इस स्टॉक में 298 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 286 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 320 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    इन 4 स्टॉक्स में लगेगा मुनाफे का चौका, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग सेगमेंट से सुझाये दमदार शेयर

    Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः SELL Chola Invest

    रत्नेश ने कहा कि इस स्टॉक में 661 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 610 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 695 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।