मिडिल ईस्ट में तनाव से ग्लोबल बाजार फिसले। सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट नजर आई। निफ्टी भी 19500 के पास दिखा। बैंकों की ज्यादा पिटाई नजर आई। बैंक निफ्टी 500 अंक टूटा। वहीं मिडकैप में ज्यादा गिरावट नजर आई। निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, टाइटन और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ लूजर्स में टाटा पावर, एचपीसीएल, भेल, इंडिया सीमेंट, हिंदुस्तान कॉपर और आरती इंडस्ट्रीज के शेयर नजर आये। इस बीच आज हैं NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19600, 19700 और 19800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19600, 19500 और 19400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44200 और 44500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Asian Paints Future : बेचें - 3171 रुपये, टारगेट - 3100 रुपये, स्टॉपलॉस - 3190 रुपये
ONGC Future : खरीदें - 183 रुपये, टारगेट - 186 रुपये, स्टॉपलॉस - 180 रुपये
TVS Motor Future : खरीदें - 1524 रुपये, टारगेट - 1570 रुपये, स्टॉपलॉस - 1500 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने IOC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि IOC की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 88 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। हैं आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 1.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1.2 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)