CSK के अनलिस्टेड शेयरों में 25% की तूफानी तेजी, RCB और राजस्थान रॉयल्स की डील्स का दिखा असर
CSK Unlisted Shares: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनलिस्टेड शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स से जुड़े बड़ी डील्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दूसरी टीमों के वैल्यूएशन की भी री-रेटिंग की संभावना जगा दी है। इसी के चलते निवेशकों की इन टीमों की अनलिस्टेड शेयरों में दिलचस्पी बढ़ी है। मिंट ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है
मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, 2008 से अब तक IPL फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन करीब 25 गुना तक बढ़ चुकी है
CSK Unlisted Shares: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनलिस्टेड शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स से जुड़े बड़ी डील्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दूसरी टीमों के वैल्यूएशन की भी री-रेटिंग की संभावना जगा दी है। इसी के चलते निवेशकों की इन टीमों की अनलिस्टेड शेयरों में दिलचस्पी बढ़ी है। मिंट ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनलिस्टेड शेयरों में हाल के दिनों में 25% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। यह तेजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से जुड़ी करीब 3.41 अरब डॉलर की बड़ी डील्स के बाद आई है, जिसने पूरे IPL इकोसिस्टम की वैल्यूएशन को नई दिशा दे दी है।
क्यों आई CSK के शेयर में तेजी?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हालिया डील्स के बाद निवेशकों को लग रहा है कि CSK जैसे स्थापित फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन भी तेजी से बढ़ सकती है। अनलिस्टेड एरिना के अभय दोशी ने मिंट को बताया कि, पिछले कुछ दिनों में CSK के शेयरों के लिए पूछताछ में तेज बढ़ोतरी हुई है। निवेशकों का मानना है कि CSK की ब्रांड वैल्यू RCB के बराबर या उससे ज्यादा हो सकती है, जिससे वैल्यूएशन गैप को भरने का मौका दिख रहा है।
₹250 से ₹315 तक पहुंचा भाव
ग्रे मार्केट में CSK के शेयर हाल ही में ₹250–260 के स्तर से बढ़कर करीब ₹315 तक पहुंच गए हैं। यह उछाल कम समय में 20% से ज्यादा की तेजी को दिखाता है। मौजूदा स्तर पर कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप करीब ₹11,000 करोड़ के आसपास आंका जा रहा है। दोषी ने मिंट को बताया कि ट्रेडिंग में 1-2% का टाइट बिड-आस्क स्प्रेड दिख रहा है, जो मजबूत डिमांड और एक्टिव ट्रेडिंग का संकेत देता है।
IPL फ्रेंचाइजी अब ‘गंभीर एसेट क्लास’
हालिया डील्स ने यह साफ कर दिया है कि IPL टीमें अब सिर्फ मनोरंजन या शौक नहीं, बल्कि एक मजबूत निवेश विकल्प बन चुकी हैं। RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप, ब्लैकस्टोन और दूसरे निवेशकों के एक कंसोर्टियम ने करीब 1.78 अरब डॉलर में खरीदा। वहीं राजस्थान रॉयल्स को 1.63 अरब डॉलर में बेचा गया है।
इन डील्स ने IPL टीमों के लिए नई वैल्यूएशन बेंचमार्क सेट कर दी है, जिससे बाकी फ्रेंचाइजी के लिए भी री-रेटिंग की उम्मीद बढ़ गई है।
लिस्टेड कंपनियों पर भी असर
इस ट्रेंड का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद की प्रमोटर सन टीवी नेटवर्क और लखनऊ सुपर जाएंट्स की पैरेंट कंपनी RPSG वेंचर्स के शेयरों में भी 20% तक की तेजी आई, जो निवेशकों के बढ़ते उत्साह को दिखाता है।
IPL की वैल्यूएशन में जबरदस्त उछाल
मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, 2008 से अब तक IPL फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन करीब 25 गुना तक बढ़ चुकी है। 2025 में लीग का कुल बिजनेस वैल्यू $18.5 अरब तक पहुंच गया है, जबकि इसकी ब्रांड वैल्यू $3.9 अरब आंकी गई है। फ्रेंचाइजी में मुंबई इंडियंस सबसे आगे है, इसके बाद RCB और CSK का स्थान आता है।
CSK क्यों है खास?
चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल इकलौती IPL टीम है जिसके शेयर अनलिस्टेड मार्केट में एक्टिव रूप से ट्रेड होते हैं। 2015 में इंडिया सीमेंट्स से डीमर्जर के बाद इसके शेयर निवेशकों में बांटे गए थे, जिससे इस स्टॉक का एक एक्टिव ग्रे मार्केट बन गया।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालिया डील्स के बाद IPL फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन में और तेजी आ सकती है। ब्रांड स्ट्रेटेजिस्ट हरीश बिजूर के मुताबिक, यह एक स्ट्रक्चरल बदलाव है, जहां अब IPL टीमें ग्लोबल निवेशकों के लिए एक आकर्षक एसेट बन चुकी हैं। ऐसे में CSK जैसे स्थापित ब्रांड्स में प्रीमियम वैल्यूएशन और बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।