Get App

CSK के अनलिस्टेड शेयरों में 25% की तूफानी तेजी, RCB और राजस्थान रॉयल्स की डील्स का दिखा असर

CSK Unlisted Shares: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनलिस्टेड शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स से जुड़े बड़ी डील्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दूसरी टीमों के वैल्यूएशन की भी री-रेटिंग की संभावना जगा दी है। इसी के चलते निवेशकों की इन टीमों की अनलिस्टेड शेयरों में दिलचस्पी बढ़ी है। मिंट ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 9:55 AM
CSK के अनलिस्टेड शेयरों में 25% की तूफानी तेजी, RCB और राजस्थान रॉयल्स की डील्स का दिखा असर
मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, 2008 से अब तक IPL फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन करीब 25 गुना तक बढ़ चुकी है

CSK Unlisted Shares: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनलिस्टेड शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स से जुड़े बड़ी डील्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दूसरी टीमों के वैल्यूएशन की भी री-रेटिंग की संभावना जगा दी है। इसी के चलते निवेशकों की इन टीमों की अनलिस्टेड शेयरों में दिलचस्पी बढ़ी है। मिंट ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनलिस्टेड शेयरों में हाल के दिनों में 25% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। यह तेजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से जुड़ी करीब 3.41 अरब डॉलर की बड़ी डील्स के बाद आई है, जिसने पूरे IPL इकोसिस्टम की वैल्यूएशन को नई दिशा दे दी है।

क्यों आई CSK के शेयर में तेजी?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हालिया डील्स के बाद निवेशकों को लग रहा है कि CSK जैसे स्थापित फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन भी तेजी से बढ़ सकती है। अनलिस्टेड एरिना के अभय दोशी ने मिंट को बताया कि, पिछले कुछ दिनों में CSK के शेयरों के लिए पूछताछ में तेज बढ़ोतरी हुई है। निवेशकों का मानना है कि CSK की ब्रांड वैल्यू RCB के बराबर या उससे ज्यादा हो सकती है, जिससे वैल्यूएशन गैप को भरने का मौका दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें