Get App

IPO Action : इस हफ्ते गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 3 कंपनियां होंगी लिस्ट, 2780 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पेश होंगे 9 इश्यू

IPO Action : इन नौ कंपनियों का लक्ष्य इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए 2,780.66 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसमें मेनबोर्ड इश्यू से मिलने वाले 2,580.99 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 9:31 AM
IPO Action : इस हफ्ते गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 3 कंपनियां होंगी लिस्ट, 2780 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पेश होंगे 9 इश्यू
IPO Market News : जानकारों का कहना है कि ग्रे मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर लगभग 22% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि पारस हेल्थकेयर के शेयर 1% से कुछ अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं

IPO Action : 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में प्राइमरी मार्केट काफी हलचल रहने वाली है। इस दौरान दलाल स्ट्रीट पर नौ IPO आने वाले हैं, जिनमें मेनबोर्ड सेगमेंट के पांच पब्लिक इश्यू भी शामिल हैं। इन नौ कंपनियों का टारगेट इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए 2,780.66 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसमें मेनबोर्ड इश्यू से मिलने वाले 2,580.99 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

एडेलवाइस द्वारा प्रमोटेड 'EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स' 26 अक्टूबर को अपना 1,200 करोड़ रुपये का IPO लाएगा। इसके लिए प्राइस बैंड 1,585 रुपये से 1,665 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट मार्केट फोकस्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है। इस पब्लिक इश्यू में प्रमोटर एंटिटी 'एडेलवाइस सिक्योरिटीज एंड इन्वेस्टमेंट्स' की ओर से 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) शामिल है। कंपनी ने 23 अक्टूबर को अपने 'एंकर बुक' के जरिए पहले ही 360 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

अगले जो IPO खुलने वाले हैं, वे SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज और BLS पॉलीमर्स के हैं। ये दोनों ही 27 अक्टूबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज अपने पब्लिक इश्यू के जरिए 667.53 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसमें 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। प्रमोटरों सहित मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 517.53 करोड़ रुपये मूल्य के 1.56 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री (ऑफर फॉर सेल) की जाएगी। इसके लिए प्राइस बैंड 313-330 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

तारों, केबलों और ज़मीन के नीचे बिछाई जाने वाली पाइपलाइनों में इस्तेमाल होने वाले पॉलीमर कंपाउंड बनाने वाली कंपनी BLS पॉलीमर्स भी IPO के ज़रिए 255 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस IPO के तहत 1.7 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके लिए 142-150 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें