IRB Infra Share Price: 25% बढ़ी टोल से कमाई, जोश में 8% उछल पड़े शेयर, इस एक्सप्रेसवे का रहा धमाल

IRB Infra Share Price: पिछले महीने अगस्त में आईआरबी इंफ्रा को 25% अधिक टोल मिला तो इसके शेयर आज जोश में आ गए और करीब 8% उछल पड़े। जानिए कि किस एक्सप्रेसवे से कंपनी को अधिक टोल मिला और कहां पर टोल अधिक मिलने के बावजूद सालाना आधार पर इसमें गिरावट आई है और आगे क्या रुझान है

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 11:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRB Infra का कुल 25 एंटिटीज से टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर अगस्त महीने में ₹807 करोड़ हो गया।

IRB Infra Share Price: अगस्त महीने में टोल रेवेन्यू 25% बढ़ा तो आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर जोश में करीब 8% उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम तो पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.67% की बढ़त के साथ ₹19.58 पर है। इंट्रा-डे में यह 7.55% उछलकर ₹20.51 तक पहुंच गया था। पिछले महीने अगस्त में कंपनी का टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर ₹646 करोड़ से 25% बढ़कर ₹807 करोड़ पर पहुंच गया। आईआरबी इंफ्रा के डिप्टी सीईओ अमिकाभ मुरर्का का कहना है देश की मजबूत जीडीपी ग्रोथ और गणेश फेस्टिवल से से शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन में इकनॉमिक एक्टिविटीड और ट्रैफिक मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में टोल रेवेन्यू ग्रोथ और मजबूत हो सकती है।

IRB Infra की कैसी है सेहत

आईआरबी इंफ्रा का कुल 25 एंटिटीज से टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर अगस्त महीने में ₹807 करोड़ हो गया। इस दौरान आईआरबी इंफ्रा की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी आईआरबी एमपी एक्सप्रेसवे का ग्रास टोल रेवेन्यू ₹144.7 करोड़ से ₹172.1 करोड़ और आईआरबी अहमदाबाद वडोदरा सुपर एक्सप्रेस टोलवे का ग्रास टोल रेवेन्यू ₹69.1 करोड़ से ₹80.3 करोड़ पर पहुंच गया।


आईआरबी इंफ्रा ट्रस्ट के ज्वाइंट वेंचर्स में 15 एसेट्स थे, जिसमें से 10 एसेट्स का टोल रेवेन्यू बढ़ा, 1 एसेट का रेवेन्यू कम हुआ तो 1 एसेट के रेवेन्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि 3 एसेट्स में तुलना के लिए पिछले साल का आंकड़ा नहीं है। सबसे अधिक टोल रेवेन्यू आईआरबी गोलकुंडा एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किया जोकि सालाना आधार पर ₹73.7 करोड़ से ₹87.9 करोड़ पर पहुंच गया। इसके बाद सबसे अधिक टोल रेवेन्यू आईआरबी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड को मिला जोकि सालाना आधार पर ₹36.1 करोड़ से ₹43.5 करोड़ पर पहुंच गया।

अब IRB InvIT फंड सेगमेंट में बात करें तो आठ एसेट्स में से छह का रेवेन्यू अगस्त बढ़ा। सबसे अधिक रेवेन्यू आईआरबी टुमकुर चित्रादुर्ग टोलवे लिमिटेड ने हासिल किया जोकि अगस्त में सालाना आधार पर ₹34.9 करोड़ से बढ़कर ₹38.4 करोड़ पर पहुंच गया। इसके बाद सबसे अधिक ₹22.5 करोड़ का टोल रेवेन्यू किशनगढ़ गुलाबपुर टोलवे लिमिटेड को मिला लेकिन पिछले साल के ₹230 करोड़ से यह कम रहा।

irb

*सोर्स: 9 सितंबर 2026 की एक्सचेंज फाइलिंग

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

आईआरबी इंफ्रा के शेयर 2 मार्च 2026 को ₹18.50 पर थे जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से दो ही महीने में यह 29.41% चढ़कर 21 मई 2025 को ₹23.94 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

₹20 तक चढ़ जाएगा Voda Idea का शेयर, इस कारण Jefferies ने लगाया दांव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।