Get App

IRB Infra Share Price: 25% बढ़ी टोल से कमाई, जोश में 8% उछल पड़े शेयर, इस एक्सप्रेसवे का रहा धमाल

IRB Infra Share Price: पिछले महीने अगस्त में आईआरबी इंफ्रा को 25% अधिक टोल मिला तो इसके शेयर आज जोश में आ गए और करीब 8% उछल पड़े। जानिए कि किस एक्सप्रेसवे से कंपनी को अधिक टोल मिला और कहां पर टोल अधिक मिलने के बावजूद सालाना आधार पर इसमें गिरावट आई है और आगे क्या रुझान है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 11:29 AM
IRB Infra Share Price: 25% बढ़ी टोल से कमाई, जोश में 8% उछल पड़े शेयर, इस एक्सप्रेसवे का रहा धमाल
IRB Infra का कुल 25 एंटिटीज से टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर अगस्त महीने में ₹807 करोड़ हो गया।

IRB Infra Share Price: अगस्त महीने में टोल रेवेन्यू 25% बढ़ा तो आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर जोश में करीब 8% उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम तो पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.67% की बढ़त के साथ ₹19.58 पर है। इंट्रा-डे में यह 7.55% उछलकर ₹20.51 तक पहुंच गया था। पिछले महीने अगस्त में कंपनी का टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर ₹646 करोड़ से 25% बढ़कर ₹807 करोड़ पर पहुंच गया। आईआरबी इंफ्रा के डिप्टी सीईओ अमिकाभ मुरर्का का कहना है देश की मजबूत जीडीपी ग्रोथ और गणेश फेस्टिवल से से शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन में इकनॉमिक एक्टिविटीड और ट्रैफिक मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में टोल रेवेन्यू ग्रोथ और मजबूत हो सकती है।

IRB Infra की कैसी है सेहत

आईआरबी इंफ्रा का कुल 25 एंटिटीज से टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर अगस्त महीने में ₹807 करोड़ हो गया। इस दौरान आईआरबी इंफ्रा की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी आईआरबी एमपी एक्सप्रेसवे का ग्रास टोल रेवेन्यू ₹144.7 करोड़ से ₹172.1 करोड़ और आईआरबी अहमदाबाद वडोदरा सुपर एक्सप्रेस टोलवे का ग्रास टोल रेवेन्यू ₹69.1 करोड़ से ₹80.3 करोड़ पर पहुंच गया।

आईआरबी इंफ्रा ट्रस्ट के ज्वाइंट वेंचर्स में 15 एसेट्स थे, जिसमें से 10 एसेट्स का टोल रेवेन्यू बढ़ा, 1 एसेट का रेवेन्यू कम हुआ तो 1 एसेट के रेवेन्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि 3 एसेट्स में तुलना के लिए पिछले साल का आंकड़ा नहीं है। सबसे अधिक टोल रेवेन्यू आईआरबी गोलकुंडा एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किया जोकि सालाना आधार पर ₹73.7 करोड़ से ₹87.9 करोड़ पर पहुंच गया। इसके बाद सबसे अधिक टोल रेवेन्यू आईआरबी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड को मिला जोकि सालाना आधार पर ₹36.1 करोड़ से ₹43.5 करोड़ पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें