IRB Infra Share Price: एग्जिट पोल जारी होने के बाद आम लोगों को सबसे बड़ा झटका टोल के रूप में लगा है जिसे बढ़ा दिया गया है। हालांकि टोल में बढ़ोतरी का फैसला आईआरबी इंफ्रा डेवलपर्स (IRB Infra) के शेयरहोल्डर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। टोल महंगा होने के चलते इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 13 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गए। आज BSE पर यह 10.31 फीसदी की बढ़त के साथ 72.89 रुपये पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 12.89 फीसदी उछलकर 74.60 रुपये के हाई पर पहुंच गया था। इसका रिकॉर्ड हाई 76.55 रुपये है जो इसने 27 मई 2024 को छुआ था।
