IRCTC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44500, 44600 और 44700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44500, 44400 और 44300 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 1:31 PM
IRCTC पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 720 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मंगलवार को बाजार में मंगल नजर आ रहा है। सेंसेक्स हरे निशान में 66506 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 19835 के करीब नजर आ रहा है। मिडकैप में एमआरपीएल, गुजराज पिपावाव और करूर वैश्य बैंक के शेयरों में अच्छी मजबूती नजर आई। निफ्टी में बीपीसीएल, पावर ग्रिड और टाटा कंज्यूमर के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एलएंडटी, यूपीएल और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में एचपीसीएल, डेल्टा कॉर्प, अपोलो टायर्स के शेयर शामिल नजर आये। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स में डालमिया भारत, जीएनएफसी, एमफैसिस के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44500, 44600 और 44700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44500, 44400 और 44300 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 1 दिन में दो एक्सपर्ट्स ने कमाया 2% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Persistent Systems Future : बेचें - 5742 रुपये, टारगेट - 5600 से 5500 रुपये, स्टॉपलॉस - 5800 रुपये

    Tata Consumer Products Future : खरीदें - 924 रुपये, टारगेट - 980/1000 रुपये, स्टॉपलॉस - 900 रुपये

    Deepak Nitrite Future : खरीदें - 2124 रुपये, टारगेट - 2230/2240 रुपये, स्टॉपलॉस - 2100 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः IRCTC

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने IRCTC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि IRCTC की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 720 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18/24 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।