Q2 Results: राजकोट की स्नैक्स बनाने वाली कंपनी Gopal Snacks Ltd ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार, 2 नवंबर को कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 78.9% बढ़कर ₹45.8 करोड़ रहा।
पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹25.6 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, इस बार मुनाफे में ₹35.3 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है।
रेवेन्यू और EBITDA में बढ़ोतरी
Gopal Snacks का दूसरी तिमाही में रेवेन्यू अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹461.5 करोड़ पर पहुंच गया। इसमें सालाना आधार पर 22.9% की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी का EBITDA 72.3% बढ़कर ₹41.6 करोड़ हो गया। वहीं, EBITDA मार्जिन 6.4% से बढ़कर 9% पर पहुंच गया। एक्सेप्शनल आइटम को छोड़कर प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 93% बढ़कर ₹25.9 करोड़ रहा।
पहली छमाही में भी मजबूत प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 26.7% बढ़कर ₹883.9 करोड़ रहा। इस दौरान EBITDA 85.7% बढ़कर ₹73.1 करोड़ हो गया। एक्सेप्शनल आइटम से पहले PBT में 138.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह ₹44.5 करोड़ रहा।
गाठिया और वेफर्स की बिक्री में तेजी
गोपाल स्नैक्स के गाठिया कारोबार की बिक्री 25.6% बढ़ी। वहीं, वेफर्स की बिक्री में 40% और स्नैक पेलेट्स में 23.6% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क की संख्या भी 858 से बढ़कर 1,057 हो गई। इसके अलावा, नागपुर प्लांट में बेसन बनाने की नई यूनिट शुरू की गई है।
गोपाल स्नैक्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹0.50 प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसकी रिकॉर्ड डेट 6 नवंबर 2026 तय की गई है। डिविडेंड का भुगतान 30 नवंबर तक किया जाएगा।
Gopal Snacks का शेयर सोमवार को BSE पर ₹252.85 पर बंद हुआ। इसमें ₹10.30 यानी 4.25% की तेजी रही।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।