IRCTC Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी को ₹330 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू 18% बढ़ा

IRCTC Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी IRCTC का जून तिमाही में मुनाफा करीब स्थिर रहा। नेट प्रॉफिट ₹330 करोड़ रहा। रेवेन्यू 18.1% बढ़ा, लेकिन EBITDA मार्जिन में तेज गिरावट आई। शेयर ने 6 महीने में करीब 18% और एक साल में 30% नुकसान दिया है। समझिए पूरी तस्वीर।

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 9:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCTC के शेयर बुधवार को NSE पर ₹510.75 पर बंद हुए।

IRCTC Q1 Results: इंडियन रेलवे की कैटरिंग और टूरिज्म कंपनी IRCTC ने बुधवार, 12 अगस्त को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब स्थिर रहा। वहीं, रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा यानी PAT ₹330 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹331 करोड़ था। यानी मुनाफे में 0.3% की मामूली गिरावट आई।

IRCTC का रेवेन्यू 18.1% बढ़ा


IRCTC का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.1% बढ़कर ₹1,369.5 करोड़ हो गया। पिछले साल की पहली तिमाही में यह ₹1,159.7 करोड़ था। यानी कंपनी की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी हुई। लेकिन इसका फायदा सीधे मुनाफे में नहीं दिखा।

EBITDA में 2.7% की गिरावट

ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। IRCTC का EBITDA सालाना आधार पर 2.7% घटकर ₹386.7 करोड़ रह गया। पिछले साल यह ₹397.3 करोड़ था।

EBITDA मार्जिन में भी बड़ी गिरावट आई। यह पिछले साल के 34.3% से घटकर 28.2% रह गया। यानी रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद कंपनी की ऑपरेटिंग कमाई पर दबाव दिखा।

IRCTC क्या काम करती है?

IRCTC भारतीय रेलवे की कैटरिंग और टूरिज्म से जुड़ी कंपनी है। इसका कारोबार कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।

कंपनी रेलवे कैटरिंग के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और टूरिज्म सर्विसेज का कारोबार भी करती है।

IRCTC के शेयरों का हाल

नतीजों से पहले IRCTC के शेयर बुधवार को NSE पर ₹510.75 पर बंद हुए। शेयर में पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.83% यानी ₹4.30 की गिरावट रही।

पिछले 6 महीने में स्टॉक17.89% टूटा है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 30% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल का रिटर्न भी 4.02% का नुकसान है। कंपनी का मार्केट कैप 41.06 हजार करोड़ रुपये है।

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी को ₹126 करोड़ का ऑर्डर, महाराष्ट्र में 300 बेड का अस्पताल बनाएगी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।