IRCTC Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी का मुनाफा 23% गिरा, Rail Neer कारोबार घाटे में

IRCTC Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी IRCTC का सितंबर तिमाही में मुनाफा करीब 23% गिर गया, जबकि रेवेन्यू 16.3% बढ़ा। Rail Neer कारोबार मुनाफे से घाटे में पहुंच गया। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 7:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरुवार को BSE पर IRCTC का शेयर 0.30% गिरकर ₹470.85 पर बंद हुआ।

IRCTC Q2 Results: रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी IRCTC ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.9% गिरकर ₹263.6 करोड़ रह गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

IRCTC का ऑपरेशन से रेवेन्यू 16.3% बढ़कर ₹1,333.1 करोड़ हो गया। EBITDA में सिर्फ 1% की बढ़त हुई और यह ₹408 करोड़ रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन घटकर 30.6% रह गया। एक साल पहले यह 35.2% था।

सेगमेंट के नतीजे


IRCTC के कैटरिंग कारोबार का रेवेन्यू 26.05% बढ़कर ₹655.01 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹519.66 करोड़ था। हालांकि, इस सेगमेंट का मुनाफा 3.7% घटकर ₹64.48 करोड़ रह गया।

इंटरनेट टिकटिंग से रेवेन्यू में मामूली 1.01% की बढ़त हुई। यह ₹389.77 करोड़ रहा। इस सेगमेंट का मुनाफा भी करीब 0.54% बढ़कर ₹328.56 करोड़ हो गया। वहीं, टूरिज्म कारोबार का रेवेन्यू 28.42% बढ़कर ₹192.03 करोड़ और मुनाफा 31.44% बढ़कर ₹13.42 करोड़ रहा।

Rail Neer कारोबार के लिए तिमाही अच्छी नहीं रही। इसका रेवेन्यू 7.5% बढ़कर ₹101.11 करोड़ हुआ, लेकिन यह सेगमेंट ₹106.12 करोड़ के घाटे में चला गया। पिछले साल इसी तिमाही में इसे ₹8.68 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

GST मामले में ₹116 करोड़ की प्रोविजिनिंग

सितंबर तक छह महीने में IRCTC का नेट प्रॉफिट 11.7% घटकर ₹593.72 करोड़ रहा। इस दौरान कंपनी ने GST अपीलेट ट्रिब्यूनल के आदेश से जुड़े मामले में ₹116.30 करोड़ का प्रावधान किया है। यह मामला Rail Neer की बिक्री में कथित मुनाफाखोरी से जुड़ा है।

ट्रिब्यूनल ने ₹50.41 करोड़ कथित अतिरिक्त कमाई उपभोक्ता कल्याण फंड में जमा करने और उस पर 18% ब्याज देने का आदेश दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी।

गुरुवार को BSE पर IRCTC का शेयर 0.30% गिरकर ₹470.85 पर बंद हुआ।

IRFC Share Price: सरकारी रेल कंपनी का स्टॉक एक महीने में 10% चढ़ा, अब ₹90 के लेवल पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।