30 रुपये उछल सकता है ये रेलवे स्टॉक, डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में कराई बंपर बाईंग

Vedanta पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज इस शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 268-270 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि HNIs ने शेयर में खरीदारी की है

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 3:31 PM
IRCTC पर आज डीलर्स ने दांव लगाया। डीलर्स अपने क्लाइंट्स को आईआरसीटीसी के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स के मुताबिक स्टॉक में 20-30 का उछाल देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। निफ्टी और बैंक निफ्टी छोटे दायरे में घूमते नजर आये। लेकिन बाजार में मिडकैप इंडेक्स में दबाव ज्यादा दिखाई दिया। सरकारी कंपनियों में मुनाफावसूली का मूड नजर आया। निफ्टी PSE इंडेक्स करीब 2% फिसल गया। NTPC, IGL, ONGC और BPCL के शेयर 3% गिरे। इसके साथ ही REC, PFC जैसे शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। SEBI की ओर से आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस को मंजूरी नहीं मिलने से मणप्पुरम में तेज गिरावट देखने को मिली। शेयर 5% से ज्यादा परसेंट फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज वेदांता और आईआरसीटीसी के शेयर में अपने क्लाइंट्स से सबसे ज्यादा ट्रेडिंग कराई।

    Vedanta

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज वेदांता के शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 268-270 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। इस स्टॉक में जनवरी फ्यूचर्स में नई खरीदारी हुई है।

    Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Interglobe Aviation का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा


    IRCTC

    दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने इस सरकारी स्टॉक पर दांव लगाया। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स अपने क्लाइंट्स को आईआरसीटीसी के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स के मुताबिक FIIs ने रेलवे शेयरों में खरीदारी की है। लिहाजा डीलर्स की भी इस स्टॉक पर खरीदारी की सलाह रही। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 20-30 का उछाल देखने को मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।