Dealing Room Check: बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। निफ्टी और बैंक निफ्टी छोटे दायरे में घूमते नजर आये। लेकिन बाजार में मिडकैप इंडेक्स में दबाव ज्यादा दिखाई दिया। सरकारी कंपनियों में मुनाफावसूली का मूड नजर आया। निफ्टी PSE इंडेक्स करीब 2% फिसल गया। NTPC, IGL, ONGC और BPCL के शेयर 3% गिरे। इसके साथ ही REC, PFC जैसे शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। SEBI की ओर से आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस को मंजूरी नहीं मिलने से मणप्पुरम में तेज गिरावट देखने को मिली। शेयर 5% से ज्यादा परसेंट फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज वेदांता और आईआरसीटीसी के शेयर में अपने क्लाइंट्स से सबसे ज्यादा ट्रेडिंग कराई।
