IREDA लेकर आएगी QIP, ₹5000 करोड़ जुटाने का प्लान; शेयर लाल निशान में

IREDA Share Price: कंपनी ने कहा है कि QIP में सरकार की ओर से हिस्सेदारी बिक्री 7 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगी। वर्तमान में कंपनी में सरकार के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी का मार्केट कैप 53000 करोड़ रुपये है। अगस्त 2024 में इरेडा के बोर्ड ने 4500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
IREDA की शेयर बाजार में शुरुआत 29 नवंबर 2023 को हुई थी।

IREDA Stock Price: सरकारी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लेकर आएगी। इसके माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करके 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाए जाएंगे। कंपनी के बोर्ड ने 23 जनवरी की मीटिंग में QIP के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। IREDA ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि फंड एक या एक से अधिक किस्तों में जुटाया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि QIP में सरकार की ओर से हिस्सेदारी बिक्री 7 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगी। वर्तमान में कंपनी में सरकार के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इरेडा की शेयर बाजार में शुरुआत 29 नवंबर 2023 को हुई थी। बीएसई पर शेयर 50 रुपये पर लिस्ट हुआ था और लिस्टिंग डे पर क्लोजिंग 59.99 रुपये पर हुई थी। कंपनी का IPO 38.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

IREDA के शेयर में गिरावट


23 जनवरी को IREDA के शेयर में गिरावट है। दिन में बीएसई पर कीमत 2.6 प्रतिशत तक टूटकर 194.95 रुपये के लो तक गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 196.85 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले एक साल में शेयर 27 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 53000 करोड़ रुपये है।

वित्त वर्ष 2025 में IREDA का ₹29,500 करोड़ जुटाने का प्लान

सितंबर 2024 की शुरुआत में इरेडा के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) प्रदीप कुमार दास ने कहा था कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025 में डेट मार्केट से करीब 25,000 करोड़ रुपये और इक्विटी के जरिए करीब 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। अगस्त 2024 में इरेडा के बोर्ड ने 4500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।