IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में लगातर दूसरे दिन भारी गिरावट जारी है। कंपनी के शेयर आज 18 जुलाई को कारोबार के दौरान 7.5% तक गिर गए। इससे पहले मंगलवार को भी कंपनी के शेयर 6% लुढ़के थे। आज की गिरावट के साथ ही IREDA के शेयर 310 रुपये के अपने शिखर से करीब 20% गिर गए हैं। कंपनी ने इस स्तर को सोमवार 15 जुलाई के कारोबार के दौरान छुआ था। इस दो दिन की गिरावट के बाद, चार्ट पर IREDA का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) अब 70 के "ओवरबॉट" जोन से नीचे खिसक गया है। फिलहाल IREDA का RSI अब 65 पर है, जबकि रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, यह 85 अंक से भी ऊपर था।
