Get App

IREDA Share Price: इन तीन म्यूचुअल फंडों ने बिगाड़ दी चाल, 8% से अधिक टूट गए शेयर

IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। इस सरकारी कंपनी के शेयरों पर तीन म्यूचुअल फंडों की बिकवाली ने तगड़ा दबाव बनाया। इसके चलते यह 8 फीसदी से अधिक टूट गया। भाव में तेज गिरावट के चलते कुछ निवेशकों ने खरीदारी का रुझान दिखाया लेकिन अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 4:16 PM
IREDA Share Price: इन तीन म्यूचुअल फंडों ने बिगाड़ दी चाल, 8% से अधिक टूट गए शेयर
तीन म्यूचुअल फंडों ने मार्च में IREDA में अपनी पूरी की पूरी हिस्सेदारी बेच दी। इस खुलासे पर इसके शेयर ढह गए।

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। इस सरकारी कंपनी के शेयरों पर तीन म्यूचुअल फंडों की बिकवाली ने तगड़ा दबाव बनाया। इसके चलते यह 8 फीसदी से अधिक टूट गया। भाव में तेज गिरावट के चलते कुछ निवेशकों ने खरीदारी का रुझान दिखाया लेकिन अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज BSE पर यह 4.93 फीसदी की गिरावट के साथ 158.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.37 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 153.20 रुपये के भाव तक आ गया था।IREDA Share Price: इन तीन म्यूचुअल फंडों ने बिगाड़ दी चाल, 8% से अधिक टूट गए शेयर

IREDA पर Mutual Funds की बिकवाली पर क्यों बना दबाव

तीन म्यूचुअल फंडों ने मार्च में इरेडा में अपनी पूरी की पूरी हिस्सेदारी बेच दी। ACE MF के आंकड़ों के मुताबिक कोटक म्यूचुअल फंड, निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड और ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। दिसंबर 2023 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक इन तीनों ही फंड हाउस की हिस्सेदारी 1-1 फीसदी से कम थी। मार्च 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न अभी सामने आए नहीं हैं। दिसंबर 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक 15 फंड हाउसों की हिस्सेदारी 2.87 फीसदी है। सरकार की हिस्सेदारी अभी भी 75 फीसदी बनी हुई है और FPIs के पास 1.88 फीसदी हिस्सेदारी है।

कैसी है इरेडा की सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें