Get App

IRFC Share Price: ओएफएस के जरिए सरकार बेच रही 2% तक हिस्सेदारी, शेयर 6% तक फिसला

IRFC Share Price: सरकार ने IFRC के ओएफएस के लिए प्रति शेयर 91 रुपये का प्राइस तय किया है। यह ओएफएस 25 जून को रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुलेगा। इस ओएफएस के जरिए सरकार 26.13 करोड़ से ज्यादा शेयर बेच रही है, जो IRFC में 2 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 10:35 AM
IRFC Share Price: ओएफएस के जरिए सरकार बेच रही 2% तक हिस्सेदारी, शेयर 6% तक फिसला
IRFC का शेयर 24 जून को 10:20 बजे 5.31 फीसदी की गिरावट के साथ 93.44 रुपये पर चल रहा था।

IRFC Share Price: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईआरएफसी) के शेयरों में 24 जून को बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलते ही यह शेयर करीब 6 फीसदी तक क्रैश कर गया। इसकी वजह सरकार का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है। सरकार ओएफएस के जरिए आईआरएफसी में अपने 2 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच रही है। नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 24 जून को खुल गया है।

ओएफएस के लिए प्रति शेयर 91 रुपये की कीमत तय

सरकार ने IFRC के ओएफएस के लिए प्रति शेयर 91 रुपये का प्राइस तय किया है। यह ओएफएस 25 जून को रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुलेगा। इस ओएफएस के जरिए सरकार 26.13 करोड़ से ज्यादा शेयर बेच रही है, जो IRFC में 2 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। सरकार को इस हिस्सेदारी को बेचने से 2,300 करोड़ रुपये मिलेंगे।

करीब 7.79 फीसदी डिस्काउंट पर शेयरों में निवेश का मौका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें