Santa Claus Rally: साल 2025 खत्म होने जा रहा है। दिसंबर का महीना अब अपने आखिरी दौर में है। लेकिन सवाल ये है कि क्या साल के आखिरी दिनों में शेयर बाजार, निवेशकों को कोई तोहफा देने वाला है? क्या भारतीय शेयर बाजार में क्रिसमस और नए साल के मौके पर एक ‘सांता क्लॉज' रैली आने वाली है। आइए समझते हैं कि सांता क्लॉज रैली क्या होती है? पिछले 10 सालों में शेयर बाजार ने इस दौरान कैसे रिटर्न दिया है? किन शेयरों और इंडेक्स को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है? और सबसे अहम सवाल क्या इस बार निवेशकों को इस रैली पर भरोसा करना चाहिए?
