स्टॉक मार्केट्स (Stock Markets) की गिरावट ने इनवेस्टर्स को डरा दिया है। सोमवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 1491 अंक यानी 2.74 फीसदी गिरकर 52,843 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) भी 382 प्वाइंट्स लुढ़कने के बाद 15,863 पर बंद हुआ। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के हमलों ने बाजार की हवा निकाल दी है। आज हमले का 12वां दिन है। इस बीच रूस के रुख में नरमी का कोई संकेत नहीं है।
