बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए आईटीआई म्यूचुअल फंड (ITI MF) के सीनियर फंड मैनेजर आलोक रंजन (Alok Ranjan) ने बाजार पर बात करते हुए कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। लगातार FIIs की बिकवाली हो रही है। जिसके चलते बाजार के वैल्युएशन पर भी असर पड़ रहा है। मार्केट के नीचे आने के कई अहम ट्रिगर्स है। ऐसे में मीडियम-टू-लॉन्ग टर्म के लिए ग्रोथ स्ट्रैटेजी बनाएं। ये बाजार में निवेश करने का सही समय है। अभी बाजार में और करेक्शन की उम्मीद कम है। 1-2 साल निवेश करने के लिए बहुत बेहतर नजर आ रहा है।
