आईटी सेक्टर से जुड़े स्टॉक इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद Marcellus Investment Managers के फाउंडर और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर सौरभ मुखर्जी का कहना है कि किसी अच्छे पोर्टफोलियो में आईटी सेक्टर के स्टॉक्स का रहना जरूरी है।

आईटी सेक्टर से जुड़े स्टॉक इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद Marcellus Investment Managers के फाउंडर और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर सौरभ मुखर्जी का कहना है कि किसी अच्छे पोर्टफोलियो में आईटी सेक्टर के स्टॉक्स का रहना जरूरी है।
CNBC-TV18 के साथ हुई बातचीत में सौरभ मुखर्जी ने कहा कि अगर आप अपने पोर्टफोलियो में आईटी सेक्टर का कोई स्टॉक नहीं रखते है तो यह वैसा ही है जैसा की औद्योगिक क्रांति के जमाने में आपके पास स्टीम इंजन टेक्नोलॉजी ना रही हो।
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि इस समय TCS हमारी सबसे बड़ी होल्डिंग में से एक है और हमें इसको लेकर कोई पछतावा भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई एक हाई क्वालिटी इंडियन पोर्टफोलियो बनाता है तो उसको अपने पोर्टफोलियो में इंडियन आईटी स्टॉक्स को शामिल करना ही होगा। यह ऐसे कुछ खास सेक्टरों में है जिसमें वर्ल्ड क्लास की कंपनियां है। इस सेक्टर की कुछ कंपनियां ऐसी हैं जो दुनिया में टॉप टू या टॉप थ्री में है ऐसे में हम इनकी उपेक्षा नहीं कर सकते हैं।
गौरतलब है कि आज के कारोबार में भारतीय बाजार पर दबाव देखने को मिला है। अमेरिका में महंगाई बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। अमेरिका में महंगाई दर ऊंचे स्तर पर रहने के कारण यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी करने की संभावना बढ़ी है। इसका निगेटिव असर इक्विटी मार्केट पर देखने को मिला है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बैकिंग, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली जबकि IT, रियल्टी, ऑटो शेयरो में बिकवाली देखने को मिली।
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा पिटाई आईटी सेक्टर की हुई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.36 फीसदी टूटकर 28137.60 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल आईटी स्टॉक की बात करें तो घरेलू मार्केट में आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस के शेयरों में रही और यह करीब साढ़े चार फीसदी टूटकर 1475 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं एक आईटी स्टॉक Mphasis 52 हफ्ते के रिकॉर्ड निचले स्तर 2035 रुपये के करीब 2095 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
CNBC-TV18 से हुई बातचीत में सौरभ मुखर्जी ने आगे कहा कि वह भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर पॉजिटिव है। उन्होंने कहा कि देश की इकोनॉमी काफी अच्छी स्थिति में है। डिफेंस स्टॉक्स में हाल में आई रैली पर बात करते हुए सौरभ मुखर्जी ने कहा कि वर्किंग कैपिटल की उपलब्धता, लंबा प्रोक्योरेमेंट साइकिल और भुगतान में होने वाली देरी आईटी सेक्टर के लिए अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।