IT Stocks in India: अमेरिकी मार्केट में हाहाकार से टूटे आईटी स्टॉक्स, 5 फीसदी तक गिरे भाव, चेक करें सभी शेयरों की स्थिति

IT Stocks in India: अमेरिका में महंगाई से जुड़े आंकड़े आने के बाद मंगलवार को शेयर मार्केट में हाहाकार का असर घरेलू आईटी कंपनियों पर भी दिखा

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 4:16 PM
अमेरिका में मंदी की आशंका को लेकर घरेलू मार्केट में निफ्टी आईटी (Nifty IT) इंडेक्स इंट्रा-डे में करीब 4 फीसदी टूट गया

IT Stocks in India: अमेरिका में महंगाई से जुड़े आंकड़े आने के बाद मंगलवार को शेयर मार्केट में हाहाकार का असर घरेलू आईटी कंपनियों पर भी दिखा। अमेरिका में मंदी की आशंका को लेकर बुधवार 14 सितंबर को घरेलू मार्केट में निफ्टी आईटी (Nifty IT) इंडेक्स इंट्रा-डे में करीब 4 फीसदी टूट गया। निफ्टी आईटी आज 3.36 प्वाइंट टूटकर 28137.60 पर बंद हुआ है।

इंडिविजुअल आईटी स्टॉक की बात करें तो घरेलू मार्केट में आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस के शेयरों में रही और यह करीब साढ़े चार फीसदी टूटकर 1475 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं एक आईटी स्टॉक Mphasis 52 हफ्ते के रिकॉर्ड निचले स्तर 2035 रुपये के करीब 2095 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

iPhone और टीवी  के सामान बनाने के लिए हब तैयार करेगी Vedanta, गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में निवेश की तैयारी


ये रहे आईटी शेयरों के हाल

आज आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के चलते यह फिसलकर बंद हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस आज निफ्टी पर 3.23 फीसदी टूटकर 3125 रुपये के भाव पर बंद हुई है। विप्रो 1.34 फीसदी टूटकर 417 रुपये, एचसीएल 2.39 फीसदी टूटकर 932.60 रुपये, एमफेसिस 2.61 फीसदी गिरकर 2095.95 रुपये, माइंडट्री 2.81 फीसदी लुढ़ककर 3276 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

जेफ बेजॉस को एक ही दिन में 80 हजार करोड़ का नुकसान, एलॉन मस्क की 70 हजार करोड़ घटी दौलत

इसके अलावा टेक महिंद्रा 3.09 फीसदी गिरकर 1112 रुपये, एलटीआई 3.31 फीसदी फिसलकर 4619.95 रुपये, कोफोर्ज 3.69 फीसदी गिरकर 3473.70 रुपये और एलटीटीएस 4.21 फीसदी लुढ़ककर 3679 रुपये पर बंद हुआ है।

Tata Group का यह स्टॉक पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर, पांच दिन में 40% से अधिक मजबूत हुए शेयर

दो साल बाद की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट अमेरिकी बाजार में

अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित महंगाई दर अगस्त में जुलाई की तुलना में 0.1 फीसदी बढ़ी है। जुलाई में कोई बदलाव नहीं हुआ था। अगस्त में फूड प्राइस में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अगस्त के ये आंकड़े आने के बाद अमेरिकी शेयर मार्केट के तीनों बड़े इंडेक्स करीब 5 फीसदी तक टूट गए। यह जून 2020 के बाद एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट रही। डाऊ (Dow) में 1300 अंकों, एसएंडपी (S&P) में 4.3 फीसदी और नास्डाक (Nasdaq) में 5.16 फीसदी की गिरावट रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।