iPhone और टीवी के सामान बनाने के लिए हब तैयार करेगी Vedanta, गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में निवेश की तैयारी

जल्द ही iPhone भारत में तैयार हो सकता है। वेदांता महाराष्ट्र में एपल के आईफोन और टीवी में लगने वाले अन्य पार्ट्स को बनाने के लिए एक हब तैयार करेगी

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
महाराष्ट्र में निवेश की यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब वेदांता ने ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ मिलकर गुजरात में चिप प्लांट लगाने का फैसला किया है।

जल्द ही एपल (Apple) का आईफोन (iPhone) भारत में तैयार हो सकता है। भारतीय एमएनसी वेदांता (Vedanta) महाराष्ट्र में एपल के आईफोन और टीवी में लगने वाले अन्य पार्ट्स को बनाने के लिए एक हब तैयार करेगी। सीएनबीसी टीवी18 की एक रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है।

महाराष्ट्र में निवेश की यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब वेदांता ने ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ मिलकर गुजरात में चिप प्लांट लगाने का फैसला किया है। गुजरात में प्लांट लगाने के फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है क्योंकि पहले सुगबुगाहट थी कि यह महाराष्ट्र में लगेगा।

Ferrari Purosangue: पहली बार फेरारी की 'चार डोर-चार सीट' वाली कार, अगले साल आएगी भारत में, चेक करें खासियतें


विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

गुजरात में प्लांट लगाने के लिए वेदांता ने गुजरात के साथ 13 सितंबर को एमओयू साइन किए हैं। इसे लेकर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर समझौता छोड़ने का आरो लगाया है। वहीं मनसे नेता राज ठाकरे ने भी वेदांता-फॉक्सकॉन सौदे के महाराष्ट्र से गुजरात चले जाने की जांच की मांग की है। राज ठाकरे का कहना है कि जब निवेशकों की प्रॉयोरिटी पहले महाराष्ट्र थी तो यह सौदा गुजरात के हाथ में कैसे चला गया।

Tata Group का यह स्टॉक पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर, पांच दिन में 40% से अधिक मजबूत हुए शेयर

क्या है वह सौदा, जिस पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

वेदांता और फॉक्सकॉन ने मंगलवार को गुजरात सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत वेदांता और फॉक्सकॉन का ज्वाइंट वेंचर गुजरात में 1.54 लाख करोड़ रुपये के निवेश से सेमीकंडक्टकर और डिस्प्ले एफएबी बनाने का प्लांट स्थापित करेगी। ठाकरे के मुताबिक पहले यह प्लांट गुजरात की बजाय महाराष्ट्र में स्थापित होना था। इस निवेश से राज्य में रोजगार के एक लाख नए मौके बनेंगे।

दुनिया को चिप की सप्लाई करेगा भारत, Vedanta इस राज्य में लगाएगी प्लांट

तेजी से आगे बढ़ रही सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री

भारत का सेमीकंडक्टर मार्केट वर्ष 2026 तक 6300 करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। वर्ष 2020 में यह महज 1500 करोड़ डॉलर का था। अभी दुनिया के अधिकतर देश चिप की सप्लाई के लिए ताइवा जैसे कुछ देशों पर निर्भर हैं। हालांकि जल्द ही स्थिति बदल सकती है क्योंकि भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। फरवरी में वेदांता ने चिप बनाने का फैसला किया था और इसे लेकर फॉक्सकॉन के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।