Ferrari Purosangue: पहली बार फेरारी की 'चार डोर-चार सीट' वाली कार, अगले साल आएगी भारत में, चेक करें खासियतें

Ferrari Purosangue: इस लग्जरी कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था क्योंकि 75 साल के लंबे इतिहास में पहली बार फेरारी ने चार सीट-चार दरवाजे वाली कार पेश किया है

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 11:20 AM
Story continues below Advertisement
Ferrari Purosangue की कीमत 3.90 लाख यूरो (करीब 3 करोड़ रुपये) है। यह कार अगले साल वर्ष 2023 में शोरूम में उपलब्ध होगी।

Ferrari Purosangue: लग्जरी कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी फेरारी (Ferrari) ने पुरोसेंगू (Purosangue) कार को पेश कर दिया है। इस लग्जरी कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था क्योंकि 75 साल के लंबे इतिहास में पहली बार फेरारी ने चार सीट-चार दरवाजे वाली कार पेश किया है। इस कार की कीमत 3.90 लाख यूरो (करीब 3 करोड़ रुपये) है। यह कार अगले साल वर्ष 2023 में शोरूम में उपलब्ध होगी।

फेरारी की अधिकतर कारें लग्जरी स्पोर्ट मॉडल की होती हैं जिसमें दो सीटें होती हैं। ऐसे में पुरोसेंगू की चार सीटें वाली कार फेरारी के पूरे लाइनअप में सबसे खास है। भारत में इसका मुकाबला लैंबरगिनी की यूरुस और बेंटले की Bentayga से होगा।

 


Multibagger Stock: एक लाख के बना दिए साढ़े तीन करोड़, इस केमिकल स्टॉक ने किया मालामाल, अभी भारी डिस्काउंट पर हैं शेयर

Ferrari Purosangue की खास बातें

  • पॉवरट्रेन की बात करें तो इसमें 6.5 लीटर वाला एस्पिरिटेड वी12 इंजन है। यह अधिकतम 7750 आरपीएम पर 715 बीएचपी का पॉवर और 6250 आरपीएम पर 716 एनएम का टॉर्क जेनेरेट कर सकता है। इसके डायरेक्ट इंजन वी12 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि 2100 आरपीएम पर ही यह अधिकतम टॉर्क का 80 फीसदी हासिल कर सके।
  • इसके सभी चारों पहियों में 2-स्पीड फ्रंट पॉवर ट्रांसमिशन यूनिट को रखा गया है। पीछे के पहियों में 8-स्पीड रियर-सेट डुअल क्लच ट्रांसमिशन को रखा गया है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

  • परफॉर्मेंस की बात करें तो यह महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे और 10.6 सेकंड में 0 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें अधिकतम स्पीड 310 किमी प्रति घंटे की दी गई है।
  • डाइमेंशन और वेट की बात करें तो इसकी व्हीलबेस 3018 मिमी, फ्रंट ट्रैक 1737 मिमी, रीयर ट्रैक 1720 मिमी, लंबाई 4973 मिमी और चौड़ाई 2028 मिमी है। इसके वजन और पॉवर का रेशियो 2.80 किग्रा प्रति सीवी है।
  • इंटीरियर की बात करें तो इसमें डुएल कॉकपिट, पूरी तरह से डिजिटल इंटरफेस, चारों सीटें एडजस्ट होने लायक हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।