Aarti Industries Share Price: स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने निवेशकों की पूंजी में बेतहाशा बढ़ोतरी किया है। पिछले पांच वर्षों में इसने निवेशकों की पूंजी चार गुने से अधिक बढ़ाई है लेकिन अगर लंबे समय के निवेशकों की बात करें तो इसने अब तक एक लाख रुपये के साढ़े तीन करोड़ बना दिए हैं।
14 जुलाई 1995 को इसके शेयर 2.56 रुपये के भाव पर थे जो आज 34877 फीसदी बढ़कर 895.40 रुपये पर पहुंच चुका है। इसका मतलब हुआ कि अगर उस समय लगाए हुए 1 लाख रुपये आज 3.5 करोड़ रुपये बन जाते।
10 साल में 45 गुना बढ़ाया निवेश
अगर बहुत पीछे नहीं जाएं तो अगर दस साल पहले भी किसी ने निवेश किया होता तो 14 सितंबर 2012 को यह 19.69 रुपये के भाव पर था। तब से लेकर अब तक इसके भाव करीब 45 गुना बढ़ चुके हैं। इसका मतलब हुआ कि महज दस साल पहले भी अगर 1 लाख रुपये आरती इंडस्ट्रीज में लगाए गए होते तो यह 45 लाख बन जाता।
23% के भारी डिस्काउंट पर हैं शेयर
आरती इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले साल 19 अक्टूबर को 1168.40 रुपये के भाव पर थे जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड ऊंचा लेवल है। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट आई और फिर इस साल 20 जून को रिकॉर्ड हाई से 43 फीसदी फिसलकर 669 रुपये के भाव तक फिसल गया जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद यह फिर संभला और अब तक यह करीब 34 फीसदी उछल चुका है। आज बीएसई पर यह 895.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि अभी भी यह 52 हफ्ते के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से 23 फीसदी डिस्काउंट पर है।
Aarti Industries के बारे में डिटेल्स
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आरती इंडस्ट्रीज स्पेशियलटी केमिकल और फार्मा सेक्टर के लिए एपीआई (एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएंट) इत्यादि बनाने वाली दिग्गज कंपनी है जिसकी मौजूदगी दुनिया के कई देशों में है। यह फार्मा, एग्रोकेमिकल्स, पॉलीमर्स, एडीटिव्स, सर्फैक्टैंट्स, पिगमेंट्स और डाईज बनाती है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2022 में नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 18.95 करोड़ रुपये से मामूली गिरकर 18.58 करोड़ रुपये रहा। हालांकि इसी अवधि में रेवेन्यू 171.77 करोड़ रुपये से बढ़कर 193.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
डिस्क्लेमर: यह निवेश के लिए सलाह नहीं है और सिर्फ जानकारी के लिए है। शेयरों में निवेश जोखिम भरा है और निवेश से पहले अपने सलाहकार से जरूर संपर्क कर लें।