BharatPe के बोर्ड में शामिल हुए RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर, Zomato के चेयरमैन को भी जगह, कंपनी ने इसलिए की नियुक्ति

भारतपे ने RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो और जोमाटो के चेयरमैन कौशिक दत्ता को बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शामिल किया है

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 6:31 PM
Story continues below Advertisement
भारतपे स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति कर कंपनी में कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

दिग्गज फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPeP) ने केंद्रीय बैंक RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो और ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) के चेयरमैन कौशिक दत्ता को बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शामिल किया है। कंपनी अगले दो से तीन साल में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। ऐसे में भारतपे ने इन्हें सख्त कॉरपोरेट मानदंडों और पारदर्शिता को मजबूत करने के उद्देश्य के तहत कंपनी के बोर्ड में शामिल किया है। कंपनी का मानना है कि कंपनी का लोकसभा चुनाव बीतने के बाद का समय लिस्टिंग के लिए बेहतर होगा।

भारतपे के जरिए दुकानदार किसी भी पेमेंट ऐप से बिल्कुल मुफ्त में भुगतान हासिल कर सकते हैं। यह दुकानदारों को एक क्यूआर उपलब्ध कराता है जिसके जरिए पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe), गूगलपे (GooglePe), BHIM (भीम) और 150 से अधिक अन्य ऐप के जरिए आसानी से पेमेंट किया जा सकता है।

Adani Group की एक और लिस्टेड कंपनी का कमाल, चार ट्रिलियन के पार पहुंचा मार्केट कैप


स्वतंत्र निदेशकों के जरिए कॉरपोरेट गवर्नेंस करेगी मजबूत

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतपे के सीईओ सुहैल समीर का कहना है कि कुछ महीनों में उनका कारोबार मुनाफे में आने वाला है और ऐसे में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति कर कंपनी में कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए स्वतंत्र निदेशकों के रूप में कम से कम एक-तिहाई निदेशकों की तलाश की जा रही है। कंपनी के बोर्ड में इस समय नौ निदेशक हैं। बोर्ड के प्रमुख एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार हैं। रजनीश कुमार ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो भारतपे 2.0 बना सकें।

Airtel में सिंगटेल की हिस्सेदारी खरीदने के लिए कर्ज लेगी भारती टेलीकॉम, 6 हजार करोड़ जुटाने की है योजना

कानूनगो और दत्ता के बारे में

बीपी कानूनगो हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के पद से रिटायर हुए हैं और दत्ता ऑनलाइन फूड डिलीवरी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) में चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक हैं। दत्ता जोमाटो, पॉलिसीबाजार, एचसीएल इंफोसिस्टम्स, न्यूजेन सॉफ्टवेयर, एनडीटीवी और स्नैपडील के साथ काम कर चुके हैं। वह थॉट आर्बिट्रेज रिसर्च इंस्टीट्यूट (TARI) के को-फाउंडर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।