Adani Group की एक और लिस्टेड कंपनी का कमाल, चार ट्रिलियन के पार पहुंचा मार्केट कैप

अडानी ग्रुप (Adani Group) की एक और लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 5:43 PM
Story continues below Advertisement
आज अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 3,567.65 रुपये की 52 हफ्ते की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अडानी ग्रुप (Adani Group) की एक और लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इस लेवल को पार करने वाली अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) अडानी ग्रुप की चौथी कंपनी बन गई। आज 13 सितंबर को इंट्रा-डे में शेयरों के नई ऊंचाई पर पहुंचने के चलते अडानी एंटरप्राइजेज ने यह उपलब्धि हासिल की है।

    बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक 4.05 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ ओवरऑल यह 14वीं सबसे बड़ी कंपनी है। आज अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 3,567.65 रुपये की 52 हफ्ते की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद प्रॉफिट बुकिंग के चलते बीएसई पर इसके शेयर आज 2.74 फीसदी की बढत के साथ 3556.15 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

    Airtel में सिंगटेल की हिस्सेदारी खरीदने के लिए कर्ज लेगी भारती टेलीकॉम, 6 हजार करोड़ जुटाने की है योजना


    अडानी ग्रुप में सबसे अधिक मार्केट कैप अडानी ट्रांसमिशन का

    घरेलू मार्केट में अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में सबसे अधिक मार्केट कैप अडानी ट्रांसमिशन का है। अडानी ट्रांसमिशन का मार्केट कैप 4.50 लाख करोड़ रुपये है और टॉप मार्केट कैप वाली लिस्टेड कंपनियों की सूची में यह आठवें स्थान पर है। इसके बाद इस सूची में अडानी टोटल गैस और अडानी ग्रीन एनर्जी हैं।

    Goldman Sachs के सैकड़ों बैंकर्स पर छंटनी की तलवार, अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

    अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के क्या हैं हाल

    अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ट्रांसमिशन के अलावा अडानी ग्रुप की दो और कंपनियां 4 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप का लेवल पार कर चुकी हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी 19 अप्रैल 2022 को 4.83 लाख करोड़ रुपये के हाई मार्केट कैप लेवल पर पहुंची थी तो अडानी टोटल गैस 30 अगस्त 2022 को 4.20 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के लेवल पर।

    हालांकि अभी अडानी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप 3.70 लाख करोड़ रुपये और अडानी टोटल गैस का मार्केट कैप 3.96 लाख करोड़ रुपये है। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का मार्केट कैप 2 लाक करोड़ रुपये और अडानी पॉवर का 1.52 लाख करोड़ रुपये है।

    OYO-Snapdeal समेत छह कंपनियां एक साल से कर रही हैं इंतजार, SEBI की मंजूरी के बाद आएगा IPO

    छह महीने में दोगुना हुए अडानी एंटप्राइजेज के शेयर

    अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की बात करें तो पिछले छह महीने में इसके भाव 105 फीसदी मजबूत हुए हैं यानी कि इसके भाव दोगुना से अधिक बढ़े हैं। वहीं इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 महज 7.11 फीसदी मजबूत हुआ है। एक सितंबर को एनएसई ने अडानी एंटरप्राइजेज को निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल करने का ऐलान किया था और 30 सितंबर को श्री सीमेंट के स्थान पर यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में शामिल हो जाएगी। यह एयरपोर्ट, सड़क, जल प्रबंधन, डेटा सेंटर्स, सोलर मैन्यूफैक्चरिंग, डिफेंस और एयरोस्पेस, एडिबल ऑयल्स और फूड्स, माइनिंग, इंटीग्रेटेड रिसोर्स सॉल्यूशंस और इंटीग्रेटेड एग्री प्रोडक्ट्स से जुड़े कारोबार में है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।